
रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर निगम निगम (Raipur Nagar Nigam) पर लगातार तीसरी बार कांग्रेस (Ccongress) का कब्जा बरकरार है। रायपुर नगर निगम में महापौर (Raipur Mayor) पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी एजाज ढेबर (Ijaz Dhebar) ने जीत दर्ज की है।
दो बार के पार्षद रहे एजाज ढेबर (Ijaz Dhebar) ने 41 वोट हासिल कर भाजपा प्रत्याशी मृत्युंजय दुबे को हरा दिया है। मेयर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मृत्युंजय दुबे को कुल 29 वोट ही मिले।
एजाज ढेबर के रायपुर मेयर बनते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। रायपुर मेयर बनने के बाद कांग्रेस नेताओं ने एजाज ढेबर को जीत की बधाई दी।
इससे पहले रायपुर नगर निगम में महापौर और सभापित पद के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी की घोषणा की। कांग्रेस की ओर से रायपुर नगर निगम मेयर पद के लिए एजाज ढेबर और प्रमोद दुबे को सभापति का प्रत्याशी बनाया।
प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की मौजूदगी में सभी कांग्रेस पार्षदों की एक बैठक हुई। बैठक में महापौर पद के लिए एजाज ढेबर और सभापति के लिए के नाम पर सहमति बनाई गई।
बता दें कि एजाज ढेबर दूसरी बार पार्षद चुए गए हैं। रायपुर नगर निगम के चुनाव परिणाम पर एक नजर डालें तो कुल 70 सीटों में से कांग्रेस के पास 34, भाजपा 29 व 7 सीट हैं।
Published on:
06 Jan 2020 04:13 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
