रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और रायपुर दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने प्रभु राम के अस्तित्व को नकार दिया था आज वो राम-राम कर रहे हैं। रही बात हमारी यानी भाजपा की। हमने जो कहा वो कर दिखाया है। हम कहते थे रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। देखिए आज आपके सामने अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का विकास किया। उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर बना। गुजरात में सोमनाथ मंदिर का पुर्नउद्धार किया जा रहा है। चारधाम यात्रा के मार्ग को सुगम बनाने की दिशा में काम तेजी से चल रहा है। कांग्रेस ने 60 साल कुछ नहीं किया। वो सिर्फ इस पर छद्म राजनीति कर रही है।