
Congress Manifesto: नगरीय निकाय चुनाव के कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में अपना घोषणा पत्र जारी किया। इसमें में कांग्रेस ने महिला, युवाओं और श्रमवीरों पर ज्यादा फोकस किया है। हालांकि 34 बिंदुओं में सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ घोषणाएं शामिल हैं। राजधानी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और घोषणा पत्र समिति के संयोजक सत्यनारायण शर्मा की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया गया।
इसमें कांग्रेस ने लड़कियों की शादी के लिए सभी निकायों में नि:शुल्क सामुदायिक भवन देने जैसी अहम घोषणा की है। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-पाई देने का वादा किया गया है। महिला सुरक्षा की दृष्टि से सभी चौक-चौराहों व स्कूल-कॉलेज के समीप सीसी टीवी कैमरा लगाने की बात कहीं है।
Congress Manifesto: मुख्यमंत्री, विष्णु देव साय: कांग्रेस का घोषणा पत्र हमारे अटल विश्वास पत्र का कॉपी-पेस्ट है। कांग्रेस ने पिछली बार भी नगरीय निकाय चुनाव में भी वादें किए थे, जो पूरे नहीं हुए हैं। कांग्रेस पार्टी जनता का विश्वास खो दी है। अब उन्हें सफलता नहीं मिलेगी।
दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष: कांग्रेस और भाजपा के घोषणा पत्र में जमीन आसमान का अंतर है। हमने जनता के हितों से जुड़े हुए वादे किए हैं। जबकि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में केवल झूठ बोला है। इस बार प्रदेश की जनता भाजपा के धोखे में नहीं आएगी।
Updated on:
06 Feb 2025 07:35 am
Published on:
06 Feb 2025 07:35 am
