31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ED के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, बघेल ने पोस्ट कर कहा- अब तुहारे हवाले लड़ाई साथियों…

CG News: रायपुर के कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को बदनाम करने व डराने के उद्देश्य से ईडी का दुरुपयोग कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 22 Jul 2025, 1:08 PM IST

ED के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, बघेल ने पोस्ट कर कहा- अब तुहारे हवाले लड़ाई साथियों...(photo-patrika)

ED के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, बघेल ने पोस्ट कर कहा- अब तुहारे हवाले लड़ाई साथियों...(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर के कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को बदनाम करने व डराने के उद्देश्य से ईडी का दुरुपयोग कर रही है। इसके विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को दूसरे दिन भी राजीव गांधी चौक में धरना दिया।

CG News: गिरतारी को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

धरना सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक हुआ। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में ईडी का दुरुपयोग बंद करो की ततियां लेकर बैठे थे। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि लड़ाई केवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि देश के संविधान व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की है।

भाजपा सरकार विपक्ष से भयभीत होकर जांच एजेंसियों को हथियार बना रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता न तो डरेंगे, न झुकेंगे। इस दौरान शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, धनंजय ठाकुर, श्रीनिवास, आकाश तिवारी, दिनेश ठाकुर, प्रशांत ठेंगड़ी, देव कुमार साहू, बंशी कन्नौजे, अविनय दुबे, प्रवीण चंद्राकर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

पेश ने की पोस्ट- ‘अब तुहारे हवाले लड़ाई साथियों’

पूर्व मुयमंत्री भूपेश बघेल व उनके बेटे पर पिछले दिनों से लगातार शिकंजा कसे जाने और आर्थिक नाकेबंदी के बीच सोमवार को भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा मैसेज पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने विस्तार से कई बिंदुओं पर जानकारी देते हुए बीजेपी के आरोपों का पलटवार किया है।

उन्होंने अब तुहारे हवाले ये लड़ाई साथियों के टाइटल के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि देखिए, 12 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में यह वो तस्वीर है, जिसके लिए अडानी को 5 वर्ष प्रतीक्षा करनी पड़ी।

उन्होंने पोस्ट किया कि अडानी के खिलाफ लड़ाई लड़ने की वजह से उनके बेटे को जेल में डाल दिया गया है, जबकि उसका राजनीति से लेना-देना नहीं है। यह लड़ाई हमारी साझी है, यह लड़ाई छत्तीसगढ़ बचाने की है। भाजपा ने सोमवार को सवाल उठाया था कि चैतन्य कांग्रेस पार्टी में किसी भी पोस्ट पर नहीं है, फिर भी कांग्रेस उसके लिए इतना बड़ा आंदोलन क्यों कर रही है।