
कांग्रेस ने मीडिया को जारी की आदेश की प्रतियां, कहा - मुख्यमंत्री पर फूल बरसाने के लिए अफसरों ने लगाई शिक्षकों की ड्यूटी
रायपुर. छत्तीसगढ़ में विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री पर फूल बरसाने और गुब्बारा उड़ाने के लिए शिक्षकों को तैनात करने का मामला सामने आया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने मंगलवार को मीडिया को सरगुजा के जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश की प्रतियां दिखाईं।
इसमें 10 जून को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के अम्बिकापुर रोड शो के दौरान शिक्षकों की पांच टीमों को तैनात करने का आदेश था। इस कारण भूपेश बघेल और मोहम्मद अकबर ने कुछ अफसरों पर भाजपा के एजेंट की तरह काम करने का आरोप लगाया है।
इसमें से पहली टीम जिसमें सभी महिलाएं थी, उनको रिलायंस पेट्रोल पंप के पास फूल बरसाना था। दूसरी टीम के शिक्षकों को होंडा शोरूम के पास से गुब्बारा और धुआं वाला पटाखा छोडऩा था। इसके बाद तीसरे टीम को अग्रसेन चौक के पास पुष्प वर्षा करनी थी और गुब्बारा छोडऩा था।
चौथी टीम को जय स्तंभ पर धुंआ वाला पटाखा छोडऩा था और पांचवी टीम को तरंगी चौक पर फूल बरसाना था। इस पूरी कवायद में लखनपुर और लुण्ड्रा विकासखंड के 34 शिक्षकों लगाया गया था। कांग्रेस नेताओं ने संबंधित अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष का दावा है, उनके पास भाजपा के मिशन-65 में शामिल कुछ कलक्टरों की सूची है।
भूपेश बघेल और मोहम्मद अकबर ने कुछ अफसरों पर भाजपा के एजेंट की तरह काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या डॉ. रमन सिंह इन अधिकारियों के भरोसे ही चुनाव लड़ेगें ? क्या छत्तीसगढ़ के 27 जिलों में वही लोग कलक्टर बनायें जाएगें जो मिशन- 65 को पूरा करवाने में योगदान देंगे ?
Published on:
18 Jul 2018 11:46 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
