सिंह के सामने नेता एक-दूसरे की टांग खींचते रहे और विधानसभावार हार-जीत का गणित समझाते रहे। विधानसभा 1, 2, 3, 4, 5 सहित राऊ, महू, सांवेर व देपालपुर के नेताओं ने टिकट दिलाने की बात दिग्विजय सिंह के सामने रखी। कांग्रेस में समन्वय और एकता लाने की बात पर विचार करने के बजाय पूरा दिन टिकट बांटने में ही निकल गया। समन्वय के नाम पर सिर्फ संगत में पंगत लगी, जिसमें दिग्विजय सिंह सहित सारे कांग्रेसी जीम कर निकल गए। इस दौरान महेश जोशी, रामेश्वर निखरा, सज्जन सिंह वर्मा, जीतू पटवारी, अर्चना जायसवाल, अश्विन जोशी, प्रमोद टंडन, नरेंद्र सलूजा, सदाशिव यादव, मोती सिंह पटेल, हरिओम ठाकुर, अफसर पटेल, विनय बाकलीवाल, विशाल पटेल, देवेंद्र सिंह यादव, शैलेष गर्ग, पिंटू जोशी, अमन बजाज और पवन जायसवाल आदि मौजूद थे।