15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्यसभा चुनाव में हार पर TS सिंहदेव ने जोगी कांग्रेस को बताया BJP की बी टीम, बसपा को कहा – दगेबाज

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस पर निशाना साधा और भाजपा की बी टीम कहा।

2 min read
Google source verification
TS Singhdeo

Congress targeted to Jogi Congress and BSP after lose RS election

रायपुर . छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की एक रिक्त सीट के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सरोज पाण्डेय को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी लेखराम साहू को 15 मतों से पराजित किया। उधर, राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने कहा कि भाजपा संख्या बल के आधार पर जीत गई है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष के आश्वासन के बाद एक वोट कम हुआ है। अमित जोगी ने घोषणा के बाद भी वोट नहीं दिया। इससे साबित होता है कि वो भाजपा के प्रभाव में हैं और भाजपा की बी टीम में शामिल हैं।

87 विधायकों ने डाले वोट

चुनाव में 90 में से कुल 87 विधायकों ने अपने वोट डाले। सरोज पाण्डेय के पक्ष में 51 और लेखराम साहू के पक्ष में 36 वोट पड़े। भाजपा को निर्दलीय विधायक विमल चोपड़ा के साथ बहुजन समाज पार्टी के विधायक केशव चंद्रा का भी वोट मिला जबकि बसपा ने भाजपा को रोकने के लिए उसके विरोध में मतदान करने का एेलान किया था।

सीएम ने जीत पर दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राज्यसभा में भाजपा की एेतिहासिक जीत है। दो वोट का इजाफा हुआ है। इस चुनाव से स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस विभाजित है,जिसके कारण उनके वोटों में कमी आई है। जबकि भाजपा एकजुट थी, है और रहेगी। सरोज पाण्डेय को जीत के लिए बधाई।

अमित जोगी सहित तीन विधायकों ने किया बहिष्कार
राज्यसभा के चुनाव के लिए विधानसभा में दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। विधायक अमित जोगी ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की घोषणा की थी, लेकिन चुनाव के दिन बड़ा दांव खेल दिया। उन्होंने कांग्रेस के सामने शर्त रखी कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है।

पुनिया सार्वजनिक तौर पर माफी मांगेंगे, तभी वे मतदान में हिस्सा लेंगे। पुनिया ने पिछले दिनों बयान दिया था कि कांग्रेस से जयचंद चले गए हैं। कांग्रेस ने शर्त नहीं मानी, तो विधायक जोगी, विधायक आरके राय और विधायक सियाराम कौशिक ने मतदान का बहिष्कार कर दिया।