
कांग्रेस ने 67 नई शराब दुकान खुलने के विरोध में अनोखा प्रदर्शन करते हुए राजधानी में बुधवार को शराब महोत्सव मनाया।

पुलिस ग्राउंड के सामने पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता मंत्रियों, सांसदों और विधायकों का मुखौटा लगाकर प्रदर्शन किया।

सांकेतिक तौर पर शराबियों की आरती भी उतारी गई। पूर्व विधायक उपाध्याय ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा हमर क्लिनिक हमर अस्पताल खोलने का काम किया गया था।

वर्तमान सरकार शराब दुकानों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी कर रही है। इस वर्ष 67 नई शराब दुकान खोली जा रही है। आने वाले दिनों में लगता है कि गली-गली में शराब दुकानें खोली जाएंगी।

आज शराब महोत्सव मनाने की भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार को एक प्रदर्शन के माध्यम से आईना दिखाने का काम किया गया है।