26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का विवादित बयान, कहा – मरीज खुद की लापरवाही से गंवा रहे जान

छत्तीसगढ़ में डेंगू से हो रही मरीजों की मौतों को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर ने फिर एक विवादित बयान देते हुए कहा कि डेंगू से हो रही मौतों के लिए मरीज खुद जिम्मेदार हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 3 Sep 2018, 3:01 PM IST

ajay chandrakar

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का विवादित बयान, कहा - मरीज खुद की लापरवाही से गंवा रहे जान

रायपुर. छत्तीसगढ़ में डेंगू से हो रही मरीजों की मौतों को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर ने फिर एक विवादित बयान देते हुए कहा कि डेंगू से हो रही मौतों के लिए मरीज खुद जिम्मेदार हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि डेंगू के प्रोटोकॉल में सरकार की तरफ से कोई कमी नहीं है, बल्कि जो लोग देर से अस्पताल गए उनकी खुद की गलती है।

ये भी पढ़ें : डेंगू से भिलाई में 39 वीं मौत, जन्माष्टमी के दिन ईशा ने अस्पताल में तोड़ा दम

स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान उल्टा पत्रकारों से ही सवाल पूछ डाला कि 'डेंगू से रोकथाम में हमारी कोशिशों में कमी है क्या'। इस दौरान मंत्री अजय चंद्राकर ने मीडिया के सवालों सीधा जवाब नहीं दिया बल्कि हर सवाल का गोल मोल जवाब देते हुए दिखे। उन्होंने डेंगू से मौत के लिए लोगों को ही जिम्मेदार बताया।

महामारी का रूप ले चुके डेंगू के रोकथाम और मरीजों के इलाज में बरती जा रही लापरवाही को लेकर छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य विभाग विवादों में रहा है। बतादें कि दुर्ग जिले के खुर्सीपार में फैले डेंगू से 33 दिनों में 35 मौतों के बाद मंत्री अजय चंद्राकर ने मरीजों की सुध ली और डेंगू प्रभावित इलाके का दौरा किया।

ये भी पढ़ें : उम्र कैद की सजा काट रहे खूंखार कैदी ने ओडिशा के CM पटनायक को दी जान से मारने की धमकी

भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और राज्य सभा सांसद सरोज पाण्डेय ने भी स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर और उनके विभाग पर प्रदेश में फैले डेंगू को लेकर लापरवाही का आरोप लगा चुकी हैं। यहीं नहीं सरोज पाण्डेय ने तो केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में डेंगू के हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए उनसे मदद की मांग की थी। उन्होंने जेपी नड्डा से दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की मदद मांगी थी। बतादें कि छत्तीसगढ़ में डेंगू से 38 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि प्रदेश के कई जिलों में डेंगू फैलने की शिकायतें आ रही हैं।