
Symptoms of corona found in a Norway woman
रायपुर। New Virus in China: चीन में बच्चों में रहस्यमयी बीमारी फैलने के बाद पूरी दुनिया में अफरा-तफरी का माहौल है। इस बीमारी में तेज बुखार के साथ फेफड़े फूल रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसा लक्षण कोरोना में भी देखने को मिलता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एडवाइजरी के बाद सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में सभी जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को अलर्ट रहने कहा है। उन्होंने कहा है कि मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सीएचसी व निजी अस्पताल में इलाज का पुख्ता इंतजाम हो। आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारी होनी चाहिए। सीएम ने भारत सरकार के हवाले से कहा है कि देश में श्वसन संबंधी बीमारी फैलने की संभावना कम है।
क्या है बीमारी, मिस्टीरियम निमोनिया
सीनियर चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. आरके पंडा व सीनियर पीडियाट्रिशियन डॉ. शारजा फुलझेले के अनुसार बच्चों की यह बीमारी निमोनिया जैसी है। वैसे भी निमोनिया बच्चों के लिए खतरनाक होता है। इस कारण निमोनिया होने पर तत्काल इलाज की जरूरत होती है। बच्चों को ठंड के सीजन में सर्दी भी होती है। मामला गंभीर हो तो विशेषज्ञ डॉक्टरों को जरूर दिखाना चाहिए। चीन ने इस बीमारी को मिस्टीरियम निमोनिया बताया है। कुछ लोग इसे वॉकिंग निमोनिया भी कह रहे हैं। ये बीमारी बैक्टीरियल इंफेक्शन से फैलती है। इस बैक्टीरिया को माइको प्लाज्मा निमोनिया बैक्टीरिया कहते हैं।
Published on:
28 Nov 2023 09:35 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
