दूसरे दिन चोरी के मोबाइल को बेचने के लिए अपने पहचान वालों से संपर्क किया। ओला ड्राइवर चंदन वर्मा को 4 मोबाइल दिए। गोलबाजार के कारोबारी अमित अग्रवाल को 8 मोबाइल, लाखेनगर निवासी आशीष लखवानी को 1 मोबाइल, निखिल गर्ग को 2 मोबाइल दिए। इसके लिए उसने रवि भवन से फर्जी बिल भी बनाकर दे दिया। इस तरह उसने मोबाइल खपाने के लिए सबको बेच दिया। इसके बाद पुलिस ने चंदन, अमित, निखिल, आशीष को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास चोरी के मोबाइल बरामद किए। अन्य सामान समेत कुल 20 लाख का माल बरामद हुआ। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपियों को पकड़ने में सरस्वती नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की भूमिका अहम रही।