
DJ में शेर डांस वाला गाना बजाने को लेकर हो गया झगड़ा, भीड़ ने एक को चाकू से गोद डाला, फिर..
रायपुर. सिविल लाइन इलाके में झांकी विसर्जन के (Jhaki in raipur) दिन एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के दो दिन बाद भी पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है। (Murder in raipur) घटना के दूसरे दिन पुलिस ने आधा दर्जन संदेहियों को उठाया था और उनसे पूछताछ की थी। इसके बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला (Crime in chhattisgarh)।
उल्लेखनीय है कि शनिवार की रात पुराना राजेंद्र नगर के महाकाल गणेशोत्सव समिति की ओर से गणेश प्रतिमा व झांकी विसर्जन यात्रा निकाली गई थी। इस दौरान गोवर्धन चौक में काशीराम नगर निवासी सोहल कुरैशी अपने दो दोस्तों के साथ पहुंचा और डीजे में शेर डांस वाला संगीत बजाने के लिए जिद करने लगा था। इस दौरान विवाद बढऩे पर सोहल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक मौके से फरार हो गए थे।
पूछताछ में नहीं उगला राज
घटना के बाद पुलिस ने गणेशोत्सव समिति से जुड़े आधा दर्जन युवकों को संदेह के आधार पर उठाया था। शनिवार और रविवार उनसे गहन पूछताछ की गई। उनका बयान लिया गया। इस दौरान हत्या के संबंध में आरोपियों ने कुछ नहीं बताया। इसके बाद से पुलिस के हाथ खाली हैं। युवक की हत्या करने वाले अधिकांश लोग वहां डांस कर रहे थे और विसर्जन यात्रा में शामिल थे। इसके बावजूद पुलिस आरोपियों को ढूंढ नहीं पाई है। कई युवक नशे में धुत थे।
हत्या करने वाले युवकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जांच कर रही है। कुछ युवकों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
-सुशांतो बैनर्जी, टीआई, सिविल लाइन, रायपुर
Published on:
16 Sept 2019 09:05 pm
