6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

B Praak: 10 करोड़ की धमकी पर चुप्पी! लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सुनते ही असहज हुए बी-प्राक, सवाल पर नहीं दिया जवाब

B Praak: रायपुर पहुंचे मशहूर सिंगर बी-प्राक से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी और 10 करोड़ की डिमांड पर सवाल किया गया, तो वे असहज हो गए और जवाब देने से बचते नजर आए।
2 min read
Google source verification

रायपुर

image

Khyati Parihar

image

हिमांशु शर्मा

Sep 06, 2026

B Praak

B Praak (फोटो सोर्स- पत्रिका)

रायपुर@हिमांशु शर्मा। B Praak Interview: दांही हांडी उत्सव में शामिल होने के लिए रायपुर आए मशहूर सिंगर बी-प्राक ( प्रतीक बच्चन) ने पत्रिका से खास बातचीत की। इस दौरान जब उनसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी और 10 करोड़ रुपए की डिमांड को लेकर सवाल किया गया तो वे असहज हो गए और इंटरव्यू देने से मना कर दिया। वहीं, आस-पास लोग जो वीडियो बना रहे थे, उनके मोबाइल और कैमरा भी चेक करवाया कि कहीं इस सवाल का वीडियो तो नहीं बना है। आखिरकार वे इसका जवाब भी नहीं दे पाए। बाद में दूसरा सवाल करने पर उन्होंने जवाब दिया।

सवाल- आपके गाने अधिकतर दर्द भरे क्यो होते हैं, ब्रेकअप हुआ है क्या?
जवाब-
नहीं ऐसा कुछ नहीं है, मेरा ब्रेकअप नहीं हुआ है, सब अच्छा चल रहा है। मैं सभी प्रकार के गाने गाता हूं, समय के अनुसार।

सवाल- अचानक भक्ति गीतों की ओर रुख कैसे किया, इंद्रेश महराज के साथ भजन भी गाया है?
जवाब-
जैसे-जैसे गाना आता है, वैसे वैसे लोग सुनते हैं, चाहे वो भक्ति गीत हो या फिर मेरे अपने गाने। शाम को सभी आइए भक्ति के सारे गाने सुनाएंगे आपको।

सवाल- जेन जी की पसंद अलग हो रही है, भक्ति से कैसे जोड़ेंगे?
जवाब-
वो भी जुडा हुआ है, जैसा उनका दिल करेगा, वे जुड़ते जाएंगे। ठाकुर जी की कृपा होती है, तो सब जुड़ते जाते हैं।

सवाल- रायपुर के लिए क्या खास करेंगे आप?
जवाब-
ठाकुर जी की कृपा है, भक्तिमय माहौल में सभी झूमें, मेरा यही प्रयास रहेगा।

सुर-ताल से सजी रही महफिल, खूब झूमे श्रद्धालु

सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति के संयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि नंदोत्सव यादगार हो गया। जाने माने भजन गायक लखबिंदर सिंह लक्खा, बी प्राक एवं लोक कलाकारों ने हजारों श्रद्धालुओं को अपनी प्रस्तुतियों से खूब झूमाया। इस भव्य आयोजन में हजारों की संख्या में लोगों ने आनंद लिया। सुर और ताल की जुगलबंदी पर तालियों की गूंजती रहीं। मंच पर मौजूद अतिथियों ने भव्य धार्मिक आयोजन की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्सव

समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित मंत्री, सांसद, विधायक एवं अनेक नेता दही हांडी उत्सव में पहुंचे। इस दौरान अपनी संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहवर्धन किया। साथ ही जन्माष्टमी महोत्सव की शुभकामनाएं प्रदेशवासियों को प्रेषित करते हुए सुख, शांति, समृद्धि की कामनाएं की।