6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Soma Dewangan Arrest: महापौर से गाली-गलौज मामले में सोम देवांगन गिरफ्तार, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Soma Dewangan News: महापौर मीनल चौबे से गाली-गलौज वाले वीडियो को वायरल करने के मामले में यूट्यूबर सोम देवांगन गिरफ्तार।
2 min read
Google source verification
Soma Dewangan Arrest

सोम देवांगन गिरफ्तार (photo Patrika Create)

Soma Dewangan Arrest: सोशल मीडिया में महापौर से गाली-गलौज वाला वीडियो वायरल करने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने यूट्यूबर सोमा देवांगन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके विरोध में कांग्रेसियों ने थाना परिसर में धरना दिया। उल्लेखनीय है कि लालपुर मेनरोड में जलभराव होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए देवपुरी के विजय उर्फ सोनू माहेश्वरी ने वीडियो बनाया था। इसमें महापौर मीनल चौबे के लिए अपशब्दों और गाली-गलौज का प्रयोग किया था। इस वीडियो को यूट्यूबर सोमा ने अपने यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया था।

सिविल लाइन थाना परिसर में जमकर हंगामा

इसके बाद भाजपा पार्षदों ने सिविल लाइन थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। सिविल लाइन पुलिस ने मामले में आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करते हुए विजय और सोमा दोनों को आरोपी बनाया। विजय की शुक्रवार को गिरफ्तारी हो गई थी। शनिवार को सोमा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। इस गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाना परिसर में जमकर हंगामा किया। पुलिस पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

लालपुर मेनरोड में जलभराव का मामला

मामला लालपुर मेनरोड में जलभराव को लेकर बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से जुड़ा है। वीडियो में जलभराव को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए विजय उर्फ सोनू माहेश्वरी ने महापौर मीनल चौबे के लिए कथित तौर पर अपशब्दों और गाली-गलौज का इस्तेमाल किया था। बाद में इसी वीडियो को यूट्यूबर सोमा देवांगन ने अपने यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया।

भाजपा पार्षदों ने दर्ज कराई शिकायत

वीडियो सामने आने के बाद भाजपा पार्षदों ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में महापौर के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल और वीडियो के प्रसारण पर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद मामले में आईटी एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। प्रकरण में विजय उर्फ सोनू माहेश्वरी और यूट्यूबर सोमा देवांगन दोनों को आरोपी बनाया गया।

गिरफ्तारी के विरोध में थाने पहुंचे कांग्रेसी

सोमा देवांगन की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे। कांग्रेसियों ने थाना परिसर में धरना देते हुए पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और कार्रवाई में सभी पक्षों को समान रूप से देखा जाना चाहिए। धरने के दौरान थाना परिसर में काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया।