इसी बीच पिता कामता प्रसाद द्वारा प्रार्थिया (माता) को मारपीट करता देख, पुत्र चंद्रशेखर कुर्रे आवेश में आ गया और घर में बांस के डंडे से पिता कामता प्रसाद कुर्रे की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से गंभीर हुए कामता को शरीर, सिर आदि में गहरी चोट आने पर उसे जिला अस्पताल बलौदाबाजार लेकर आए, जहां उसकी मौत हो चुकी थी।