24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10वीं पास के लिए यहां निकली 1600 पदों पर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन

सीएसपीएचसीएल ने नोटिफिकेशन जारी करके 10वीं पास युवाओं के लिए लाइन अटेंडेंट पदों के लिए भर्ती निकाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 7 Jul 2018, 2:19 PM IST

रायपुर. सरकारी नौकरी तलाश रहे 10वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (सीएसपीएचसीएल) ने नोटिफिकेशन जारी करके 10वीं पास युवाओं के लिए लाइन अटेंडेंट पदों के लिए भर्ती निकाली है। सीएसपीएचसीएल द्वारा जारी नोटिफिकेशन के तहत लाइन अटेंडेंट के कुल पदों की संख्या 1600 है। उम्मीदवार इस सरकारी नौकरी के लिए योग्य उम्मीदवार 26 जुलाई 2018 तक आवेदन तक सकते हैं।

Read More : रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर: जुलाई में सफर का प्लान बना रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर

शैक्षिक योग्यता : लाइन अटेंडेंट पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था या बोर्ड से 10वीं पास के साथ जिनकी जमीन सीएसपीएचसीएल प्रोजेक्ट्स के लिए अधिग्रहीत (एक्वायर) की गई हो।

रिक्त पदों की संख्या : 1600
- रायपुर में 100 पद
- अंबिकापुर में 187 पद
- जगदलपुर में 201 पद
- रायपुर - बिलासपुर में 1112

Read More : लैंडिंग गियर में आई खराबी, रायपुर से जगदलपुर फ्लाइट इस तारीख तक के लिए रद्द

रिक्त पद का नाम : लाइन अटेंडेंट

आवेदन की अंतिम तारीख : उम्मीदवार इस सरकारी नौकरी के लिए योग्य उम्मीदवार 26 जुलाई 2018 तक आवेदन तक सकते हैं।

आयु सीमा : इस सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवार की आयु 01-06-2018 के अनुसार न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया : लाइन अटेंडेंट पद पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के अनुसार उम्मीदवारों का चयन होगा।

Read More : अगर आपने इस नंबर से आए फोन कॉल्स को किया रिसीव तो पड़ सकते हैं मुश्किल में

आवेदन शुल्क : इन पदों पर आवेदन के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपए शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

ऐसे करें आवेदन : इस सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए विभाग की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। उम्मीदवार आवेदन और नोटिफिकेशन संबंधी अधिक जानकारी के लिए सीएसपीएचसीएल के ऑफिशियल वेबसाइट www.cspc.co.in पर विजिट करें।