26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cyber Crime: हो जाइए सावधान! घर बैठे पैसे कमाने का दिया जा रहा झांसा, जानिए पूरा मामला

Cyber Crime: सिविल लाइन इलाके में एक महिला साइबर ठगी की शिकार हो गई।

2 min read
Google source verification
Cyber Crime: हो जाइए सावधान! घर बैठे पैसे कमाने का दिया जा रहा झांसा, जानिए पूरा मामला

Cyber Crime: हो जाइए सावधान! घर बैठे पैसे कमाने का दिया जा रहा झांसा, जानिए पूरा मामला

रायपुर। Cyber Crime: सिविल लाइन इलाके में एक महिला साइबर ठगी की शिकार हो गई। साइबर ठगों ने उन्हें वाट्सऐप पर मैसेज करके घर बैठे वेबसाइट में रिव्यू करने पर 150 रुपए देने का झांसा दिया था। महिला उनकी बातों में आ गई। शुरुआत में ठगों ने उन्हें कुछ राशि दिया। इसके बाद भी बड़ी राशि जमा करवा लिया। इसके बाद रकम नहीं लौटाया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपियों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें: MBBS स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी.. अब12वीं पीसीएम वाले भी बन सकेंगे डॉक्टर, न्यू गाइडलाइन जारी

पुलिस के मुताबिक शंकर नगर निवासी सुदीप्ती के मोबाइल में 12 अक्टूबर को एक वाट्सऐप मैसेज आया। इसमें अलग-अलग वेबसाइट में रिव्यू करके पैसा कमाएं, लिखा था। घर बैठे जॉब के लालच में महिला ने उस मैसेज में दिए मोबाइल नंबरों पर कॉल किया। बातचीत में साइबर ठगों ने उसे प्रति रिव्यू पर 150 रुपए देने का झांसा दिया। इसके बाद महिला को एक टेलीग्राम यूजर से बात करने कहा।

महिला ने टेलीग्राम यूजर से चैटिंग की और अपनी पूरी जानकारी दी। इसके बाद उसे रजिस्ट्रेशन कराने कहा। महिला ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसके बाद साइबर ठगों ने उनसे 1 हजार रुपए जमा करने के लिए कहा। महिला ने एक हजार रुपए फोन पे कर दिया। इसके बाद महिला से एक वेबसाइट में लॉगिन करने कहा। इसके बाद एक दूसरे टेलीग्राम यूजर से संपर्क करने कहा। महिला ने वैसा ही किया। इसके बाद महिला के बैंक खाते में 1300 रुपए जमा हो गए।

यह भी पढ़ें: Train Cancelled : यात्रीगण ध्यान दें ! गोंडवाना, निजामुद्दीन एक्सप्रेस समेत रद्द हुई 18 ट्रेनें... फटाफट देखिए शेड्यूल


16 बैंक खातों में जमा करवाई रकम
इसके बाद महिला ने 3 हजार रुपए जमा किया, तो उसके बदले 7 हजार 800 रुपए मिला। इससे महिला का साइबर ठगों पर भरोसा बढ़ता गया। दूसरी ओर साइबर ठगों ने उनसे राशि बढ़ा-बढ़ा कर जमा करवाना शुरू कर दिया। जैसे ही महिला ने 10 हजार रुपए जमा किया, उसके बदले बढ़ी राशि नहीं मिली। इसके बाद राशि लौटाने के नाम पर साइबर ठगों ने 16 बैंक खातों में कुल 14 लाख 45 हजार रुपए जमा करवा लिए। इसके बाद साइबर ठगों ने महिला को राशि वापस नहीं किया। पूरी राशि हड़प लिया। महिला को साइबर ठगी होने का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।