13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cyber Crime : साइबर ठगों की नई चाल, पुलिस को बनाया शिकार, क्रेडिट कार्ड का झांसा देकर पार किए 80 लाख रुपए

CG Cyber Crime News : आम लोगों को साइबर ठग अक्सर ठगते रहते हैं, लेकिन अब एक हवलदार को भी झांसे में ले लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस हुआ ठगी का शिकार

पुलिस हुआ ठगी का शिकार

CG Cyber Crime News : आम लोगों को साइबर ठग अक्सर ठगते रहते हैं, लेकिन अब एक हवलदार को भी झांसे में ले लिया। क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट कराने के नाम पर 80 लाख रुपए से ज्यादा ठग लिया। इसकी शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस के मुताबिक पुलिस मुख्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक रविकांत कटारे के पास के पास 16 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। उसने खुद को डीबीएस बैंक का कर्मचारी बताया।

यह भी पढ़े : CG Election 2023 : चुनाव में अब 3 महीने ही बाकी..BJP ने तैयार की ये रणनीति, विधानसभा के इन सीटों पर किया फोकस

CG Cyber Crime News : उसने क्रेडिट कार्ड को एक्टिवेट कराने के लिए कहा। एक्टिवेट नहीं होने पर बंद हो जाने का झांसा दिया। (cyber crime) हवलदार ने क्रेडिट एक्टिवेट करने के लिए कहा। इसके बाद उनके मोबाइल में ओटीपी आया। उन्होंने ओटीपी बताया। इसके बाद बैंक के हेल्पलाइन नंबर से कॉल आया। (cyber crime news) इसके कुछ देर बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 80 हजार 580 रुपए निकल गए। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

यह भी पढ़े : CG Assembly Election 2023 : धमतरी के इन इलाकों में अब तक नहीं हुआ विकास, जान जोखिम में डालकर संक्रमण से जूझ रहे ग्रामीण