
Cyber Fraud
सोशल मीडिया पर दोस्त बनाना बहुत कॉमन होता जा रहा है, लेकिन ऐसा करना आपको कभी बहुत महंगा भी पड़ सकता है. छत्तीसगढ़ की 33 वर्षीय महिला को उनके ऑनलाइन दोस्त ने छह लाख 70 हजार रुपये का चूना लगाया. ठग ने महिला से 12 किश्त में लाखों रुपये खाते में पैसा जमा करा लिए. महिला को शक होने पर उन्होंने थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई.
दरअसल, आरंग की रहने वाली महिला की अगस्त में आनलाइन प्लेटफार्म में डेसमन क्रिस से फ्रेंडशिप हुई. कुछ दिन बात करने के बाद दोनों ने नंबर शेयर किया. दोनों के बीच वाट्सएप के जरिए बातचीत होने लगी. क्रिस ने सिया को 26 अक्टूबर को विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया. कुछ दिन बाद दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से महिला को फोन आया कि उनका पार्सल आया है, लेकिन कुछ चार्ज जमा करना होगा. महिला को पार्सल पर कई तरह के सर्विस चार्ज लगने के बारे में बताया गया. महिला ने 12 किस्तों में ठग के खाते में छह लाख 70 हजार रुपये जमा कर दिया. जब महिला और क्रिस की इस बारे में बात हुई तो उसने कहा कि गिफ्ट में महंगा उपहार और विदेश करेंसी है. इसी लालच में आकर महिला ठग के खाते में पैसा जमा करते रही.
नाइजीरियन गिरोह पर शक
पुलिस को इस ठग के लिए नाइजीरियन गिरोह पर शक है, जो इस तरह की ठगी करते हैं. ये गिरोह आनलाइन प्लेटफार्म में फर्जी नाम से अकाउंट बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं. वहीं पुलिस ने ठगों के खाते की जानकारी जुटा ली है. उनके फोन नंबर का भी कॉल डिटेल निकालकर आगे की पड़ताल की कर रही है.
Published on:
31 Oct 2022 05:25 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
