12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई स्टील प्लांट में इस खामी से रोजाना 18 करोड़ का नुकसान: यह उत्पादन पूरी तरह ठप

हर दिन किया जा रहा था 180 लॉग्स रेल का उत्पादन

2 min read
Google source verification
भिलाई स्टील प्लांट में इस खामी से रोजाना 18 करोड़ का नुकसान: यह उत्पादन पूरी तरह ठप

भिलाई स्टील प्लांट में इस खामी से रोजाना 18 करोड़ का नुकसान: यह उत्पादन पूरी तरह ठप

भिलाई . भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल को 14 से 19 अप्रैल तक कैपिटल रिपेयर में लिया गया था। 20 अप्रैल से उत्पादन शुरू हो जाना था। रिपेयर के बाद ट्रायल ले रहे थे, तब हाईड्रोलिक कार्य में तकनीकी दिक्कत आ गई। अब आठ दिन बीत चुके हैं, लॉन्ग रेलपांत का उत्पादन ठप पड़ा है। इससे भिलाई स्टील प्लांट को हर दिन करीब 18 करोड़ रुपए के नुकसान का अंदेशा है। बीएसपी के जनसंपर्क विभाग के अधिकारी से इस संबंध में पूछा गया, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

विश्व की सबसे लंबी रेलपांत का होता है उत्पादन: यूनिवर्सल रेल मिल से विश्व की सबसे लंबी 130 मीटर लंबाई के सिंगल रेल का व्यावसायिक उत्पादन किया जा रहा है। इस मिल में 1.2 मिलियन टन प्रतिवर्ष उत्पादन करने की क्षमता है। वेल्डिंग कॉम्प्लेक्स 260 मीटर लंबाई के रेल पैनल्स को वेल्ड करने के लिए पूर्ण रूप से ऑटोमेटिक फ्लैश बट वेल्डिंग मशीन और पूरी तरह ऑटोमेटिक लांग रेल हैंडलिंग सुविधा से सुसज्जित है।

हर दिन हो रहा 18 करोड़ का नुकसान: भिलाई स्टील प्लांट के यूआरएम से हर दिन करीब 180 लॉग्स रेल का उत्पादन किया जाता है। एक नग 160 मीटर वाले रेलपांत की कीमत करीब 10 लाख रुपए हैं। इस तरह से हर दिन 18 करोड़ का नुकसान बीएसपी को हो रहा है।

30 मिनट बंद करने पर किए थे निलंबित: बीएसपी में एक कर्मी लगातार काम करने की वजह से थक कर 30 मिनट सो गया था। इस दौरान इस कर्मी ने रोलिंग को बंद कर दिया था। तब इस कर्मी को निलंबित कर दिया गया था। वहां के कर्मी अब सवाल उठा रहे हैं कि 7 दिनों से उत्पादन ठप है। तब बीएसपी प्रबंधन की ओर से विभाग के किसी भी इंचार्ज या प्रभारी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। बीएसपी में कर्मियों के साथ हमेशा से ही भेदभाव होता आ रहा है।
ऑयल और पानी हो जा रहे मिक्स: यू आरएम में हाइड्रोलिक सिस्टम में हीट एक्स्ट्रेंजर से पानी और ऑयल लीक हो रहा है। इससे ऑयल और पानी मिक्स हो रहे हैं। बैरल से ऑयल डाला जा रहा है। एक बैरल में 200 लीटर ऑयल होता है। इस तरह से 60 बैरल ऑयल डाला जाता है। पानी मिक्स हो जाने से इसकी भी बर्बादी हो रही है। यहां पंप खराब हो रहा है। असल में इस स्थान पर गरम ऑयल घूम कर ठंडा होकर जाता है। वर्तमान में ऑयल और पानी मिक्स हो रहे हैं। इसके लिए विभाग के जो इंचार्ज जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।