17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur : त्योहार आते ही आउटर की कालोनियों में चोरी-लूट का खतरा

Raipur News: त्योहार का सीजन आते ही शहर से ज्यादा आउटर के घर, सराफा दुकान, बैंक आदि चोर-लुटेरों के टारगेट में रहते हैं।

2 min read
Google source verification
Danger of theft as soon as festival arrives Raipur Crime News

त्योहार आते ही आउटर की कालोनियों में चोरी-लूट का खतरा

रायपुर। Chhattisgarh News: त्योहार का सीजन आते ही शहर से ज्यादा आउटर के घर, सराफा दुकान, बैंक आदि चोर-लुटेरों के टारगेट में रहते हैं। इन इलाकों में पुलिस का मूवमेंट भी अपेक्षाकृत कम रहता है। इस कारण चोरी-लूट का खतरा बढ़ जाता है।

राजधानी का एक बड़ा हिस्सा आउटर का है। इन इलाकों में सर्विस क्लास के साथ ही कारोबारी परिवार भी है। छुट्टियां होने के कारण सर्विस क्लास अपने स्थानीय घरों में ताला लगाकर बाहर चले जाते हैं। इस कारण चोर भी ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। इसके अलावा बाहरी चोर-लुटेरों के गिरोह भी सक्रिय हो जाते हैं। मंदिरहसौद, खरोरा, माना, विधानसभा, आरंग, राखी, अभनपुर, धरसींवा, मुजगहन थाना क्षेत्रों का बड़ा इलाका आउटर का है।

यह भी पढ़े: आयकर विभाग टैक्स चोरी पकड़ने साॅफ्टवेयर इंजीनियर के साथ करेगा छापेमारी

पेट्रोलिंग-गश्त में दिक्कत

अर्धशहरी और ग्रामीण इलाका होने के कारण आबादी थोड़ा दूर-दूर में है। इस कारण पेट्रोलिंग-गश्त में दिक्कत होती है। कई इलाकों में पेट्रोलिंग-गश्त की टीम पहुंच भी नहीं पाती। इस कारण प्रोफेशनल चोर-लुटेरों का गिरोह ऐसे इलाकों में सक्रिय हो जाता है। मध्यप्रदेश का पत्थर गिरोह ऐसे ही इलाकों को ज्यादा टारगेट करता था।

केस-1
राखी थाना क्षेत्र के उपरवारा में प्राइवेट डॉक्टर विष्णु प्रसाद साहू के घर 17 अक्टूबर की रात अज्ञात चोर घुस गए। सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले भागे। इससे पहले विष्णु और उसकी पत्नी की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया, तो आरोपियों ने लाठी से उस पर हमला किया। इसके बाद करीब 1 लाख का माल लेकर भाग निकले।

केस-2
अभनपुर के पार्क ग्रीन कॉलोनी निवासी शिक्षिका नीलमनी के घर 21 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने प्रवेश किया। उस समय रात के करीब 3 बजे थे। पूरा परिवार सोया था, लेकिन इस बीच अलमारी खोलने-बंद करने की आवाज से शिक्षिका उठ गई। उन्होंने शोर मचाया, तो चोर भाग निकले। अलमारी में रखे करीब 1 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर ले भागे थे।

यह भी पढ़े: एक्सप्रेस-वे ; लगातार काटी जा रही लोहे की जाली, अब अफसरों ने बदला प्लान