
अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर (photo source- Patrika)
CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। व्यापम ने वर्ष 2026 में आयोजित की जाने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। 15 अक्टूबर 2025 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता पदों के लिए अलग-अलग तिथियां तय की गई हैं।
जारी कार्यक्रम के मुताबिक सहायक शिक्षक पद की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। शिक्षक पद के लिए परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है, जबकि व्याख्याता पद की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को होगी। इन परीक्षाओं के माध्यम से हजारों रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिससे प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होने की उम्मीद है।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार अपनी तैयारी शुरू करें और समय-समय पर जारी होने वाली विस्तृत अधिसूचना पर नजर बनाए रखें। विधानसभा सत्रों से लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों और अभ्यर्थी समूहों द्वारा लगातार भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की जा रही थी।
पिछले कुछ वर्षों में भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और प्रशासनिक कारणों से कई पद खाली रह गए थे। अब परीक्षा तिथियां घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों में तैयारी को लेकर उत्साह बढ़ा है। माना जा रहा है कि इस भर्ती से न केवल बेरोजगार युवाओं को अवसर मिलेगा, बल्कि प्रदेश के स्कूलों में शिक्षण गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।
Updated on:
27 Feb 2026 06:23 pm
Published on:
27 Feb 2026 06:23 pm
