
रायपुर .आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 11 मार्च को पहली बार छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर आएंगे। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केजरीवाल रविवार को रायपुर के साइंस कालेज में संकल्प सभा के तहत पार्टी कार्यकर्ता को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि केजरीवाल की इस सभा में प्रदेशभर से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जुटेंगे।
पार्टी नेता ने शनिवार को गौरव पथ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि केजरीवाल जनता को संबोधित करते हुए यह बताएंगे कि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में किस तरह का बदलाव लाना चाहती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की जनता को यह भी बताएंगे कि पार्टी के 'बदलबो छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा' का मुख्य मकसद क्या है।
आप नेता ने बताया प्रदेश में बीजेपी की भ्रष्ट सरकार से जनता परेशान हो चुकी है। एेसे में पार्टी ने भाजपा सरकार को छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेंकने के लिए 'बदलबो छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा' की शुरुआत की है। पार्टी के बदलबो छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा का दूसरा चरण 31 जनवरी को समाप्त हो गया। जबकि बदलबो छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा के अंतिम चरण का समापन 11 मार्च होगा।
बतादें कि इसी साल छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के चुनाव होने हैं, एेसे में अरविंद केजरीवाल की नजर बनी हुई है। राजनीतिक पंडित केजरीवाल के इस छत्तीसगढ़ दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश में भाजपा, कांग्रेस और जोगी की पार्टी के बाद आम आदमी पार्टी चौथी पार्टी के तौर पर उभर रही है। एेसे में प्रदेश में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए अरविंद केजरीवाल छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।
Updated on:
11 Mar 2018 12:02 pm
Published on:
10 Mar 2018 07:28 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
