
धन्नो से लेकर मस्तानी तक, सब का नशा बिक रहा है छत्तीसगढ़ में
रायपुर। लोकसभा चुनाव का दौर अपनी रफ़्तार बढ़ा रहा है।प्रदेश में 23 अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान संपन्न होना है। कांग्रेस ने शराब बंदी का मुद्दा उठाकर विधानसभा चुनाव में परचम लहराया था। लेकिन चुनाव परिणाम के तीन महीने बाद केंद्र से आये रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ पहले नंबर का शराबी प्रदेश घोषित हो चुका है।
छत्तीसगढ़ सरकार एक तरफ पूर्ण शराबबंदी की ओर लगातार कदम बढ़ाने का दावे कर रही है तो वही प्रदेश के कुछ इलाको में विभिन्न ब्रांड के शराब बाजार में चलन में है। प्रदेश में विंटेज ,धन्नो ,डार्लिंग,मस्तानी जैसे नाम के अनेको देशी शराब की बिक्री- बट्टा जारी है। जबकि किसी भी कंपनी ने ऐसे नाम के प्रोडक्ट की रजिस्ट्रशन नहीं करवाई है।
सूत्रों से पता चला है की छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रो में सबसे अधिक शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है और छत्तीसगढ़ में शराब दुकान सरकारी होने के बाद भी इन प्रोडक्ट की बिक्री की जा रही है।दरअसल कुछ दिने से व्हाट्सअप में यह नकली शराब की जानकारी बहुत तेजी से वायरल हो रही है। अभी तक पता नहीं चल पाया है की किस दुकान में यह बेचा जा रहा है, लोगो से पूछने पर जवाब आता है की नाम बता देंगे तो अगली बार वह व्यक्ति हमे शराब नहीं देगा।दिन -प्रतिदिन प्रदेश में शराबियों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में नकली शराब के सेवन से लोगो को ज़्यादा हानि हो सकती है।
केंद्र सरकार की रिपोर्ट में खुलासा, देश के सबसे ज्यादा 'शराबी' छत्तीसगढ़ में
केंद्र सरकार की ताजा रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। देश में सबसे ज्यादा शराब का सेवन छत्तीसगढ़ में होता है। ऐसे में जब प्रदेश में शराबबंदी की चर्चा है, ये रिपोर्ट सवाल भी पूछ रही है कि इतने शराबियों के बीच शराबबंदी कैसे संभव होगी? राज्य सरकार इसपर कमेटी बनाकर विचार करने की लगातार बात कर रही है। केंद्र सरकार की ओर से कराए गए सर्वेक्षण में एक बड़ी जानकारी सामने आई है, इसके अनुसार 10 से 75 साल के आयु वर्ग के 14.6 प्रतिशत लोग मतलब करीब 16 करोड़ लोग शराब पीते हैं।
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के साथ मिलकर यह सर्वेक्षण किया। यह सर्वेक्षण सभी 36 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में किया गया।सर्वेक्षण यह भी पुष्टि करता है कि भारत में महिलायें भी नशीले पदार्थों का इस्तेमाल करती हैं ।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..
CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Updated on:
22 Apr 2019 04:50 pm
Published on:
22 Apr 2019 04:30 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
