जिन 63 जगहों पर इमरजेंसी काल बॉक्स लगाए जा रहे हैं, उसमें फिलहाल 112 नंबर पर कॉल करने की सुविधा रहेगी। सिस्टम पूरे शहर में लागू होने के बाद 10 प्रकार की और सेवाएं जोड़ी जाएगी। इसमें पुलिस, फायर ब्रिगेड, महिला सहायता, संजीवनी एक्सप्रेस, बिजली के साथ अन्य जरूरी हेल्पलाइन नंबर जोड़े जाएंगे।