स्कूलों में ध्वजारोहण
बांधाबाजार. बांधाबाजार में देश की आजादी का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। सभी शैक्षणिक संस्थाओं और विभागों में संस्था प्रमुखों ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक शाला से लेकर हायर सेकंडरी स्कूल एवं सरस्वती विद्यालय के छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में बांधाबाजार के हृदय स्थल जयस्तंभ चौक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उपसरपंच रमेश खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण हुआ। इस अवसर पर सरपंच रामचंद्र नेताम, किशोर मेश्राम, ओमप्रकाश अग्रवाल, हरिचरणदास दाऊ, हरदेव सिंह, रंजन बोगा, हरीराम परतेती, राजेश कौशिक, रंजन साहू, पटेल साहब, किशोर खंडेलवाल, भारत सिंह चौहान सहित शिक्षकगण व नागरिक उपस्थित थे।