
Ashoknagar Larvae found floating in a plastic compartment
रायपुर. राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में तेजी फैल रहे डेंगू को लेकर छत्तीसगढ़ शासन ने महामारी घोषित किया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग डेंगू बीमारी की रोकथाम के लिए अलर्ट हो गया है। डेंगू को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लोगों के घरों में जाकर जांच कर रही है और उन्हें बचाव के लिए जागरूक भी कर रही है।
डेंगू से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
बारिश के साथ ही डेंगू का सीजन आ जाता है। लोगों को डेंगू से सावधान रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से पीडि़तों के इलाज के उपाय तो कर दिए हैं, लेकिन हम खुद सजग रहेंगे तो डेंगू हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। बारिश के समय से ही सावधानी बरतेंगे तो घर में डेंगू (एडीज इजिप्टी) मच्छरों से फैलता है।
कहां छिपे होते हैं डेंगू के खतरनाक मच्छर
बारिश के समय कूलर से लेकर ऐसे अनेक पात्र होते हैं जहां पर बारिश का साफ पानी एकत्रित हो जाता है और डेंगू के मच्छर इसी पानी में पनपते हैं। यदि हम घर व आस-पास पानी को एकत्रित नहीं होने देंगे तो डेंगू होने का खतरा कम हो जाएगा।
डेंगू को कभी न करें नजरअंदाज
डेंगू की बीमारी जानलेवा भी हो सकती है। डेंगू के चलते शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से कम होने लगती है और जब यह संख्या अधिक कम हो जाती है तो नाक-मुंह आदि स्थानों से रक्तस्राव होने लगता है जिसके चलते पीडि़त की मौत हो सकती है। ऐसे में डेंगू को लेकर सजगता बरतनी चाहिए।
दिन में काटता है डेंगू का मच्छर
डेंगू फैलाने के लिए जिम्मेदार एडीज इजिप्टी मच्छर दिन में काटता है, इसलिए संभव हो सके तो दिन में भी शरीर को ढक कर रखना चाहिए और रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने से डेंगू फैलने से रूक जाता है।
शरीर में दिखे एेसे लक्षण तो हो जाएं अलर्ट
- तेज बुखार आना, शरीर पर लाल चकते पडऩा, भूख न लगना, जोड़ों में तेज दर्द व दस्त होना
- एेसे लक्षण दिखने पर अपने से इलाज शुरू नहीं करना चाहिए या कोई दवा भी नहीं लेनी चाहिए।
- इन लक्षणों के दिखने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेकर जांच करानी चाहिए।
Updated on:
25 Aug 2018, 1:19 PM IST
Published on:
19 Aug 2018, 7:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.