
रायपुर. राजधानी के स्टेशन चौक में शुक्रवार को 3 लड़के और 1 लड़की संदिग्ध हालात में पाए गए। कार में अश्लील हरकत करते युवक और युवती पकड़े गए। लड़की नागपुर की बताई जा रही है। इसके अलावा कार से ९ बियर की बोतल भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज किया है। मामला गंज थाने क्षेत्र का है। हालांकि युवक कहां के हैं। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन वे पॅाश कालोनी एरिया के हो सकते हैं ऐसी आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस मामले को लेकर अन्य सूत्रों की भी तलाश कर रही है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि त्योहारी सीजन में बड़े पैमाने पर बाहर से कार्ल गर्ल राजधानी में आई हुई हैं। पुलिस सैक्स रैकेट पर निगाहें गड़ाई हुई है।
मेहंदी लगाने 26 साल की युवती को बुलाया, फिर अपहरण कर बद्सलूकी की सारी हदें पार की
रायपुर. गुढिय़ारी थाने में २६ वर्षीय युवती को मेहंदी लगाने के लिए बुलाकर अपहरण करने की एफआईआर दर्ज की गई है। विकासनगर, गुढि़यारी निवासी पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी अमन बेग, गुमेश्वरी कोसले ने उसे रामनगर ओवरब्रिज के नीचे बुलाया और अपनी मोटर साइकिल मे बिठाकर खमतराई रावांभाठा ले जाकर एक कमरे मे बंद कर दिया। कमरे के बंद करके युवती के साथ मारपीट भी की गई। कुछ देर में जब आरोपी बाहर गए तो मौका मिलते ही प्रार्थिया वहां से भाग निकली।
उरला से मासूम गायब
थाना उरला में एक ५ वर्षीय बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। बच्चे के पिता ने उरला थाने में अज्ञात व्यक्ति के नाम से शिकायत दर्ज कराई है। पीडि़त ने पुलिस से बताया कि बच्चे को उरला देशी शराब दुकान पास से बहला फुसला कर अपहरण किया गया है। पुलिस ने अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
13 Oct 2017 03:08 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
