1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: चार जिलों में खुलेगा जिला आयुर्वेद कार्यालय, 16 पदों पर होगी भर्ती…

CG News: राज्य शासन ने कुल 16 पदों के सृजन की प्रशासकीय स्वीकृति की प्रदान कर दी है। आदेश के अनुसार प्रत्येक जिले में एक जिला आयुर्वेद अधिकारी, एक लेखापाल/सहायक ग्रेड 2, एक सहायक ग्रेड 3 और एक भृत्य का पद स्वीकृत किया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
CG news

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बेहतरी के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनके प्रयासों से राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में संसाधनों की वृद्धि और रिक्त पदों पर लगातार भर्तियां की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से राज्य के चार जिलों में जिला आयुर्वेद कार्यालय की स्थापना की जा रही है एवं नवीन पदों का सृजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:CG News: पांच नए जिलों में खोले जाएंगे सहकारिता कार्यालय, 50 लाख का प्रावधान 20 पद किए जाएंगे स्वीकृत…

चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य शासन द्वारा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर और कोंडागांव जिले में जिला आयुर्वेद कार्यालय की स्थापना की जा रही है।

इसके लिए राज्य शासन ने कुल 16 पदों के सृजन की प्रशासकीय स्वीकृति की प्रदान कर दी है। आदेश के अनुसार प्रत्येक जिले में एक जिला आयुर्वेद अधिकारी, एक लेखापाल/सहायक ग्रेड 2, एक सहायक ग्रेड 3 और एक भृत्य का पद स्वीकृत किया गया है।