15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Fraud: डॉक्टर से डेढ़ करोड़ की ठगी, दम्पती समेत तीन पर केस दर्ज

CG Fraud: डॉक्टर ने अपनी रकम की मांग की, तो मनोज और उसके परिवार वालों ने देने से इनकार कर दिया। इसकी शिकायत डॉक्टर ने सिविल लाइन थाने में की।
less than 1 minute read
Google source verification
Bhilai News: मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

CG Fraud: निवेश में भारी मुनाफा दिलाने के नाम पर एक डॉक्टर से डेढ़ करोड़ रुपए ठग लिए गए। इसकी शिकायत पर पुलिस ने पति-पत्नी सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के मुताबिक शंकर नगर निवासी डॉक्टर बी. बालाकृष्णा की पहचान खम्हारडीह निवासी मनोज चावला से थी। मनोज के साथ उनकी पत्नी खुशब व परिवार के अन्य लोग भी डॉक्टर के क्लीनिक में आया-जाया करते थे। वर्ष 2022 में डॉक्टर बालाकृष्णा को मनोज और उसके परिवार वालों ने शेयर में पैसे लगाने पर भारी मुनाफा होने का झांसा दिया। डॉक्टर को भी पैसों की जरूरत थी। वे उनकी बातों में आ गए।

डॉक्टर ने मनोज, उनकी पत्नी खुशबू और अन्य लोगों को अलग-अलग दिन कुल डेढ़ करोड़ रुपए दे दिए। कुछ समय पर डॉक्टर ने अपनी रकम की मांग की, तो मनोज और उसके परिवार वालों ने देने से इनकार कर दिया। इसकी शिकायत डॉक्टर ने सिविल लाइन थाने में की। पुलिस ने मनोज और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।