आईएमए ने राज्यपाल को पत्र सौंपकर अस्पताल परिसर में डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा प्रदान करने, सरकारी व निजी अस्पतालों में सुरक्षा गाइडलाइन एनएमसी जारी करे। सभी का जीवन बीमा सुरक्षा हो। आरोपी के ,खिलाफ फास्ट्रेक कोर्ट में सुनवाई हो। एनएमसी कमेटी बनाकर (Doctors Strike) रेसीडेंट डॉक्टर से संबंधित समस्या को हल करे। सभी अस्पताल सुरक्षित जोन हो। आईएमए रायपुर के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता व सचिव डॉ. दिग्विजय सिंह ने कहा कि पीएम, एचएम, स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पीजी छात्रा के आरोपी पर कड़ी कार्रवाई व जूडो व डॉक्टरों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मांग की गई है।