पिटबुल नस्ल के श्वान को 41 देशों में प्रतिबंधित किया गया है, जिनमें अमरीका, ब्रिटेन, जर्मनी, डेनमार्क, स्पेन, कनाडा, इटली और फ्रांस समेत अन्य देश शामिल हैं। इन देशों में पिटबुल को रिहायशी इलाकों में रखना भी वर्जित है। पिटबुल जब किसी पर हमला करते हैं तो अपने जबड़ों में दबोच लेते हैं। उनके जबड़े एक तरह से लॉक हो जाते हैं और उन्हें छुड़ाना बेहद मुश्किल होता है। केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय ने मार्च 2024 में सभी राज्यों को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि खतरनाक नस्लों के श्वानों के प्रजनन और बिक्री के लिए आगे कोई लाइसेंस जारी न किया जाए।