8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhilai Dog Cruelty: आखिर जानवर कौन? कुत्ते को मरते दम तक मारा फिर फांसी पर लटकाया.. मन नहीं भरा तो दफना दिया

Bhilai Crime News: छत्तीसगढ़ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक होटल व्यवसायी ने बड़ी क्रूरता से बेजुबान जानवर की जान ले ली। पहले जानवर को बुरी तरह पीटा फिर फांसी पर लटका दिया जब मन नहीं भरा तो उसे दफना दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 9 Jul 2024, 9:01 AM IST

Bhilai Dog Murder

Bhilai Dog Murder Case: दुर्ग से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम निकुम में एक होटल व्यवसायी युवक ने श्वान को डंडे से मारकर फांसी पर लटका दिया। श्वान को मारकर फंदे पर लटकाने की घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। तब इसकी जानकारी लोगों को हुई। यह घटना 6 जुलाई की है। दूसरे दिन किसी अन्य व्यक्ति ने फंदे से उतार कर श्वान को दफना दिया।

यह भी पढ़ें: CG Crime: चखना और दारू को लेकर हत्या, फिर शव को बोरे में भरकर फेंका, इस हालत में मिली लाश, दो गिरफ्तार

मानव नहीं दानव है ये आदमी

अंडा थाना क्षेत्र में निकुम के भाठापारा हाईस्कूल के सामने की यह घटना है। जहां श्वान को बेरहमी से पीटा गया। पशु प्रेमियों को इसकी जानकारी मिली, तो वे मौके तक पहुंचे और भुनेश्वर से जानकारी ली। तब उसने बताया कि कुत्ता पागल हो गया था। गांव के बच्चे और मवेशियों को काट रहा था।

इससे क्षेत्र के लोग भयभीत हो गए थे। गांव के और लोगों को पागल कुत्ता नुकसान न पहुंचाए इस वजह से श्वान को डंडे से मारा, फिर इसके बाद पास के पेड़ में रस्सी का फंदा बनाकर लटका दिया। अगले दिन 7 जुलाई रविवार को उसे उतारकर किसी ने दफना दिया। भुवनेश्वर का निकुम के भाटापारा हाई स्कूल के पास चाय-नाश्ते का होटल है।

माफी मांगी

उसने पागल श्वान को बेरहमी से मारने के लिए माफी मांगी। उसकी माफी मांगने का वीडियो भी वायरल हुआ। माफी मांगने के साथ यह भी कहा कि उसे कानूनी जानकारी नहीं थी कि पागल श्वान को मारने की जगह प्रशासन को सूचना देना होता है। इस तरह का कृत्य पुन: नहीं करने की बात भी उसने कही।