
राजनांदगांव। प्रदेश के राजनांदगांव जिले में 14 वर्षीय स्कूली छात्रा की हत्या का मामला अब सुलझ गया है। छात्रा की हत्या उसके ही गांव के रहने वाले एक युवक ने की थी। हत्यारे युवक ने हत्या का जो कारण बताया वह काफी चौका देने वाला है। आरोपी युवक ने बताया की उसने छात्रा को इसलिए मार दिया क्योंकि उसने युवक से बात करना बंद कर दिया था। इस बात से आहात युवक ने हत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया। युवक ने पहले घर छोड़ने के बहाने नाबालिग को बाइक पर बैठाया और फिर जंगल ले गया और फिर चाकू से उसका गला काटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी युवक को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला मोहरा चौकी क्षेत्र का है।
डोंगरगढ़ इलाके की रहने वाली 9वीं की छात्रा 19 जुलाई को सुबह रोज की तरह स्कूल गई थी। मगर अपने समय अनुसार दोपहर को 2.40 बजे तक घर नहीं लौटी थी। इसके बाद उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था। इस पर उसके परिजनों ने लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
गुमशुदगी के 2 दिन बाद पहाड़ी में मिली थी लाश
पुलिस इस केस में जांच कर रही थी। इस बीच गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि डोंगरगढ़ के आगे डंगोरा डैम की पहाड़ियों में एक लड़की की लाश है। उसने भी स्कूल ड्रेस पहना हुआ है। ये पता चलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच करने पर पुलिस को पता चला कि वही लड़की है जो 19 जुलाई से लापता है।
सीसीटीवी फुटेज से मिला क्लू
शव मिलने के बाद पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की थी। इस पर पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में लड़की एक युवक के साथ बाइक से जाती नजर आई थी। इस प्रकार पुलिस ने इस केस में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की जांच की थी।
ऐसे पकड़ाया आरोपी
पुलिस की जांच में यह पता चला कि घटना के दिन पहाड़ी के पास एक युवक संदिग्ध हालत में देखा गया था। इस पर पुलिस ने उस लड़के बारे में पता लगाया, पुलिस को यह भी पता चला कि वह युवक लड़की के ही गांव का रहने वाला था। सीसीटीवी कैमरे में दिखे युवक के हुलिए से उसका मिलान किया गया। उसमें भी दोनों युवक एक ही निकले।
ये पता चलने के बाद पुलिस ने उसके गांव में दबिश दी। जिसके बाद पुलिस को पता चला कि युवक घर पर नहीं है। पुलिस ने युवक की पहचान छबील कुर्रे(22) के रूप में की थी। घरवालों से पूछताछ में पता चला छबील इन दिनों नागपुर में रहता था।,वह घर ही नहीं आया है। यहीं से पुलिस को उस पर शक हुआ।
इस मामले में पुलिस ने फिर से छबील का नंबर ट्रेस करना शुरू किया। जांच में पता चला था कि वह कुछ दिन पहले डोंगरगढ़ के आस-पास भी देखा गया है। लोकेशन ट्रेस करने पर उसका लोकेशन नागपुर मिला। इसके बाद एक टीम को नागपुर भेजा गया और उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया गया।
नौकरी करने चला गया था नागपुर
शुरुआती पूछताछ में छबील ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि मैं भी यहीं रहकर पढ़ता था। तब मेरी छात्रा से अच्छी बात होती थी, लेकिन कोरोना के दौरान मैं काम के चक्कर में नागपुर चला गया। इस दौरान उसने मुझसे बात करना ही बंद कर दिया था। इसी बात मैं दुखी थी।
मैंने वापस आते ही प्लान बना लिया था कि मैं उसकी हत्या कर दूंगा। इसके लिए मैंने 5 दिन पहले ही बाइक चोरी की थी। फिर मैं जब यहां डोंगरगढ़ आया तो मैंने उसे घर छोड़ने के बहाने स्कूल के बाहर से बाइक में बिठाया था। जंगल की तरफ भी ले गया तो उसने विरोध किया। वहीं जंगल में ले जाकर मैंने उसकी हत्या की। आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद उसने बाइक को भी झाड़ी में छिपाया था। इसके बाद वह झाड़ी से पैदल ही नीचे आया और वहां से उसने नागपुर के लिए बस पकड़ी। फिर वहां से नागपुर चला गया था। आरोपी ने नाबालिग से रेप की बात से इनकार किया है।
रेप के बाद हत्या की जताई गई थी आशंका
इस मामले में शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने लड़की के साथ रेप की आशंका जताई थी। हालांकि आरोपी ने नाबालिग से रेप की बात से इनकार किया है। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर का कहना है कि हमने रिपोर्ट रायपुर भेजी है। रिपोर्ट में यदि रेप की पुष्टि होगी तो वो धाराएं जोड़ी जाएंगी। पुलिस ने शनिवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।
Published on:
23 Jul 2022 06:22 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
