1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: डॉ लवली शर्मा होगी खैरागढ़ संगीत विवि की नई कुलपति, राजभवन से आदेश जारी

CG News: राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रमेन डेका ने डॉ. लवली शर्मा को खैरागढ़ विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। वे अंतरराष्ट्रीय ख्याति की संगीतज्ञ और संगीत चिकित्सक भी हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
CG News: डॉ लवली शर्मा होगी खैरागढ़ संगीत विवि की नई कुलपति, राजभवन से आदेश जारी

CG News: इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की नई कुलपति प्रोफेसर डॉ लवली शर्मा होंगी। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रमेन डेका ने डॉ. लवली शर्मा को खैरागढ़ विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। वे अंतरराष्ट्रीय ख्याति की संगीतज्ञ और संगीत चिकित्सक भी हैं।

डॉ.शर्मा वर्तमान में दयालबाग शैक्षणिक संस्थान आगरा (उत्तरप्रदेश) में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वे संस्थान के डिपार्टमेंट ऑफ म्यूजिक की हेड भी हैं। उनके नाम 26 शोध प्रकाशन और 7 पुस्तकें हैं। उन्होंने सितार की मैहर परंपरा के तहत प्रशिक्षण लिया है।