रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्ट सरकार का 500-600 करोड़ रुपयों का घोटाला आज सामने आया है, खाद्य विभाग के जिलों के डाटाबेस और बचत डाटाबेस में 68,900 मीट्रिक टन चावल गायब है। आज जो चावल गायब है, इसमें राशन दुकानों और भ्रष्ट सरकार की मिलीभगत स्पष्ट होती है। जो आंकड़े आज सामने हैं, उसमें 450 राशन दुकानों में हजारों क्विंटल चावल का स्टॉक बताया जा रहा है जबकि उनकी क्षमता 100 क्विंटल चावल रखने की है। इस मुद्दे में आज तक स्टॉक की जांच नहीं की गई है।