5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशे में धुत थे कार सवार युवक-युवती, पुलिस बैरिकेड तोड़कर भागे, उसके बाद…

शराब के नशे में धुत युवक अपनी गर्लफ्रैंड को कार से पुलिस का बैरिकेड तोड़कर भाग निकला। एडिशनल एसपी व टीआई ने उन्हें पीछा कर पकड़ा। गाड़ी में युवती बियर पीते हुए मिली। जिसके बाद पुलिस ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की।

less than 1 minute read
Google source verification
drink.jpg

बिलासपुर में बुधवार की रात एक लड़का अपनी गर्लफ्रैंड को कार से लेकर घूमने निकला हुआ था। युवती चलती कार में बियर पी रही थी। पुलिस की चेकिंग देखकर दोनो पुलिस स्टॉपर को ठोकर मार कर भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ा। सूचना मिलने पर आधी रात एसएसपी पारुल माथुर ने मौके पर पहुँच कर उन्हें बीच सड़क में जमकर फटकार लगाई।

पुलिस के अनुसार बुधवार की रात शहर में आठ जगहों पर जांच अभियान चलाया जा रहा था। रात करीब 12:00 बजे सूचना मिली की एक तेज रफ्तार कार गांधी चौक से गुरुनानक चौक की ओर जा रही है। कार की रफ्तार अधिक होने पर जवानों को संदेह हुआ। उन्होंने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। इस पर गुरुनानक चौक में मौजूद पुलिस की टीम सतर्क हो गई। पुलिस ने गुरुनानक चौक के पास कार को रोकने की कोशिश की।

कार चालक ने पुलिस को देखते ही गाड़ी की रफ़्तार बढ़ा दी। इसे देख जवान सड़क से हट गए। जवानों ने इसकी जानकारी एडिशनल एसपी राजेंद्र कुमार जायसवाल व थाना प्रभारी फैजुल शाह को दी। एएसपी और थाना प्रभारी ने धान मंडी रोड में घेराबंदी की। एएसपी और थाना प्रभारी ने अपनी गाड़ी सड़क पर अड़ा दी। सड़क पर खड़े पुलिस वाहनों के कारण चालक को अपनी कार रोकनी पड़ी। कार में भाटिया रेसिडेंसी निवासी शुभम अग्रवाल व तरुणा मिश्रा मौजूद थे। शुभम शराब के नशे में था। वहीं, तरुणा मिश्रा भी बियर पी रही थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।