रिपोर्ट की तैयारी
आयकर विभाग के अफसर छापेमारी की अंतिम रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हुए है। इसे भोपाल स्थित आयकर विभाग के महानिदेशक को भेजा जाएगा। ज्ञात हो कि आयकर विभाग ने 11 सितम्बर को दिल्ली, कोलकाता, बिलासपुर और रायपुर स्थित 47 ठिकानों पर आयकर विभाग ने एक साथ छापा मारा था। इसमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, दिल्ली और पश्चिम बंगाल स्थित आयकर विभाग के 200 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों को तैनात किया गया था।