8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
ED Raid: बघेल के कार्यकाल में बड़े-बड़े घोटाले हुए, अगर गलत नहीं है तो डरने…. डिप्टी CM साव ने कह डाली ये बात
Play video

ED Raid: बघेल के कार्यकाल में बड़े-बड़े घोटाले हुए, अगर गलत नहीं है तो डरने…. डिप्टी CM साव ने कह डाली ये बात

ED Raid: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं। ED की कार्रवाई लंबे समय से चल रही है...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 10 Mar 2025, 12:20 PM IST

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे के घर पर आज सुबह दबिश दी। इस दौरन टीम ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 14 स्थानों पर छापेमारी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं। ED की कार्रवाई लंबे समय से चल रही है। जांच में उन्हें कोई साक्ष्य मिला होगा और उसके आधार पर ED ने जांच की कार्रवाई की है। अगर इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है तो इसमें कोई डरने की या घबराने की बात नहीं होनी चाहिए।

बेटे चैतन्य बघेल समेत 14 जगहों पर छापा

कांग्रेस नेता के घर समेत कुल 14 लोकेशंस पर ईडी ने रेड मारी है। ऐसा बताया जा रहा है है कि एजेंसी ने चैतन्य बघेल के यहां भी छापा मारा है। फिलहाल दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़