
ईडी का शराब कारोबारी के बाद बिलासपुर के डिस्टलरी में छापा
रायपुर। Chhattisgarh News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम तेलीबांधा के जीवन विहार काॅलोनी में शराब कारोबारी अतुल सिन्हा और मुकेश मनचंदा के ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच कर रही है। छापेमारी के दूसरे दिन गुरुवार को मिले इनपुट के आधार पर बिलासपुर स्थित एक डिस्टलरी में 3 सदस्यीय टीम द्वारा दबिश दी गई है। वहां शराब के सप्लाई ऑर्डर, उसकी डिलिवरी और उसके एवज में किए गए भुगतान की जांच कर रहे हैं।
बताया जाता है कि झारखंड को बिलासपुर स्थित डिस्टलरी से शराब की आपूर्ति की जा रही थी। इसमें दोनों का कारोबारियों के महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। इसे देखते हुए झारखंड में हुए शराब घोटाले के कनेक्शन से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दे कि अगस्त 2023 में झारखंड के एक मंत्री, उसके करीबी और शराब कारोबारी योगेन्द्र तिवारी के 30 ठिकानों में छापा मारा गया था। इस दौरान योगेंद्र तिवारी से पूछताछ की गई। सूत्रों का कहना है कि तीन महीने तक जांच करने के बाद रायपुर में शराब कारोबारी के घर और दफ्तर में छापे की कार्रवाई की गई है।
होलोग्राम छापने वाली कंपनी कोे ठेका
ईडी को जांच के दौरान होलोग्राम छापने वाली कंपनी द्वारा शराब की डिलिवरी करने के इनपुट मिले हैं। इसे देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि बिना गिनती किए शराब को डिस्टलरी से निकालने के बाद उसमें होलोग्राम लगाए जा रहे थे। इसमें कुछ और लोगों के शामिल होने के इनपुट मिले है। इसे जांच के दायरे में लिया गया है। बता दें कि कुछ इसी तरह का खेल ग्रेटर नोएडा की प्रिज्म होलोग्राफिक एंड फिल्म्स सिक्यूरिटीज प्राइवेट लिमिटेड (पीएचएसएफ) कंपनी द्वारा किया गया था। इस कंपनी में असली और नकली होलोग्राम बनाए जा रहे थे। इसके जरिए छ्त्तीसगढ़ में शराब की आपूर्ति की जा रही थी। हालांकि ईडी के अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही मिले इनपुट के आधार पर छापेमारी संदेह के दायरे में आने वालों से पूछताछ कर बयान लिया जा रहा है।
डेरा डाला
ईडी झारखंड की 7 सदस्यीय टीम तेलीबांध के जीवन विहार काॅलोनी स्थित शराब कारोबारियों के 2 दफ्तर में डेरा डालकर बैठी हुई है। इसके देर रात तक पूरी होने की संभावना है। वहीं उनके घरों में तलाशी पूरी होने के बाद दस्तावेज जब्त किए गए है।
Published on:
03 Nov 2023 09:20 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
