
वंदे मातरम मित्र मंडल के संयोजक महेन्द्र जैन ने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए समरसता जरूरी है। आज समाज के उन वर्गों को आगे लाने की जरूरत है जो पीछे रह गए हैं। ऐसे लोगों को मुख्य धारा में लाकर साथ में रखना और उन्हें सम्मान देना जरूरी है। इसी उद्देश्य को लेकर वंदे मातरम मित्र मंडल बिलासपुर का गठन 14 अगस्त,2021 को किया गया। 6 नवम्बर, 2021 को अपने पहले कार्यक्रम में वार्ड नम्बर-24 में 30 महिला-पुरुष सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया। हेमूनगर में सफाईकर्मियों के हाथ का बना नाश्ता व भोजन ग्रहण कर उनका सम्मान किया गया।
वंदे मातरम मित्र मंडल के सदस्य श्रीनारायण तिवारी ने बताया कि मित्र मंडल ने हेमूनगर में सफाईकर्मियों के कहने पर 100 साल से उपेक्षित हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 23 अप्रैल, 2022 को कराई। आज सफाईकर्मी हनुमान मंदिर में प्रतिदिन पूजा-अर्चना करते हैं। वर्तमान में मित्र मंडल के 1800 सदस्य हैं। उपेक्षित लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मित्र मंडल की हर सप्ताह शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बैठक होती हैं। रविवार को सायं चार बजे हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। संगठन का गीत...संगठन गढे़ चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो, भला हो जिसमें देश का वो काम सब किए चलो।
Updated on:
24 Jan 2023 05:41 pm
Published on:
24 Jan 2023 05:40 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
