
3 लेयर की सुरक्षा घेरे में स्ट्रांग रूम
रायपुर/ दुर्ग/ बिलासपुर/ जगदलपुर। CG Election 2023: दूसरे चरण में 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग खत्म होने के बाद सभी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर संभाग के सभी जिला मुख्यालयों में बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम को जमाकर उसे सील कर दिया गया है। इसकी सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो हर एंगल से स्ट्रांग रूम को कवर कर रहे हैं। इसके अलावा तीन लेयर का सुरक्षा घेरा होगा। इसमें पैरामिलिट्री और जिला बल के करीब 100 सशस्त्र जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे।
स्ट्रांग रूम का पहला सुरक्षा घेरा सीआईएसएफ के जवानों का होगा, दूसरा घेरा छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स के जवानों का और फिर आखिरी सुरक्षा घेरा पुलिस का होगा। सुरक्षा में लगे सभी जवान सशस्त्र होंगे और उनकी ड्यूटी 8-8 घंटे की शिफ्ट में होगी।सीसीटीवी कैमरे और सशस्त्र जवानों की कड़ी निगरानी है। रायपुर में सभी ईवीएम मशीनों को सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के स्ट्रांग रूम में जमा किया गया है। आखिरी ईवीएम मशीन शनिवार सुबह 6.30 बजे जमा हुई। ये ग्रामीण विधानसभा की थी।
कलेक्टर-एसएसपी करेंगे सील : स्ट्रांग रूम के अलावा पूरे परिसर को बांस-बल्ली के बेरीकेट्स लगाकर घेरा गया है। रायपुर में शनिवार शाम तक इसका काम पूरा नहीं हो पाया था। इस कारण इसे सील नहीं किया जा सका है। सुरक्षा घेरा पूरा होने के बाद कलेक्टर-एसएसपी इसे सील करेंगे। एक बार सील होने के बाद मतगणना के दिन ही इसे खोला जाएगा। मतगणना तक सुरक्षा बलों की ड्यूटी स्ट्रांग रूम और आसपास रहेगी।
स्ट्रांग रूम को कोई भी देख सकेगा : सुरक्षा की तीसरी लेयर के पास से कोई भी स्ट्रांग रूम की स्थिति को स्क्रीन पर देख सकेंगे। स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है, जिसके जरिए उसकी स्थिति को कोई भी बाहर से देख सकेगा। इसके लिए सुरक्षा के तीसरे लेयर में स्क्रीन लगाया गया है।
सुरक्षा को लेकर प्रत्याशी भी चौकस
मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में जमा ईवीएम की सुरक्षा को लेकर खुद प्रत्याशी और उनके कार्यकर्ता भी चौकसी करने में लग गए हैं। कांग्रेस-भाजपा दोनों ही पार्टी के प्रत्याशियों ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं को स्ट्रांग रूम के बाहर चौकसी के लिए तैनात कर दिए है। कुछ जगहों पर खुद प्रत्याशी रात में डेरा डाल रहे हैं।
Published on:
19 Nov 2023 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
