17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM Saay Cabinet: साय मंत्रिमंडल का विस्तार शीघ्र, दो नाम लगभग तय

CM Saay Cabinet: भाजपा में यह भी चर्चा है कि शीर्ष नेतृत्व छत्तीसगढ़ में भी हरियाणा फॉर्मूला लागू कर सकती है। क्योंकि हरियाणा में 90 विधानसभा सीट हैं। लेकिन वहां 14 मंत्री बनाए गए हैं। इसलिए यहां भी 14 मंत्रियों की चर्चा है।

2 min read
Google source verification
CM Saay Cabinet

CM Saay Cabinet

CM Saay Cabinet: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार में रिक्त दो मंत्री पद शीघ्र भरे जाएंगे! सूत्रों के अनुसार दो मंत्रियों के नाम लगभग तय हो चुके है। कयास है कि अमर अग्रवाल और किरणदेव के नाम पर सहमति बन चुकी है। वहीं तीसरे मंत्री का नाम रायपुर से हो सकता है। हालांकि इस पर उहापोह की स्थिति है। सूत्रों के अनुसार गुरुवार देर रात वरिष्ठ नेता मंथन के लिए जुटे।

यह भी पढ़ें: CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सीआरपीएफ कैंप में बिताई रात,कहा नक्सलियों को गोली बारूद की भाषा को छोडऩी पड़ेगी

विस्तार की चर्चाएं तब शुरू हुई जब शासन ने निकायों में महापौर और अध्यक्षों के पदों के आरक्षण के लिए घोषित तिथि भी आगे बढ़ा दी। उधर, मुख्यमंत्री साय ने जशपुर से लौटने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए दो मंत्री बनाने सवाल पर कहा, होगा ही, मंत्री तो बनाना है, थोड़ा इंतजार कीजिए।

हरियाणा फार्मूला भी ला सकती है भाजपा

भाजपा में यह भी चर्चा है कि शीर्ष नेतृत्व छत्तीसगढ़ में भी हरियाणा फॉर्मूला लागू कर सकती है। क्योंकि हरियाणा में 90 विधानसभा सीट हैं। लेकिन वहां 14 मंत्री बनाए गए हैं। इसलिए यहां भी 14 मंत्रियों की चर्चा है।

ये नाम आगे

अमर अग्रवाल बिलासपुर से विधायक- भाजपा के वरिष्ठ नेता है। रमन सरकार में लंबे समय तक विभिन्न विभागों के मंत्री भी रहे।

किरण देव जगदलपुर से विधायक - प्रदेश भाजपा अध्यक्ष है। भाजपा ने नए विधायकों का मंत्री बनाया है, इसलिए चर्चा ।

गजेंद्र यादव दुर्ग शहर से विधायक - आरएसएस की पृष्ठभूमि से है। इसलिए उनके नाम पर ज्यादा चर्चा।

पुरंदर मिश्रा रायपुर उत्तर से विधायक - रायपुर शहर से एक भी मंत्री नहीं। वरिष्ठ नेताओं में अच्छी पकड़ है।

राजेश मूणत रायपुर पश्चिम से विधायक - रमन सरकार में 15 साल तक मंत्री। बड़े विभागों का जिम्मा संभाल चुके हैं।

सुनील सोनी रायपुर दक्षिण से विधायक- सासंद बृजमोहन अग्रवाल उनके लिए लॉबिंग कर रहे हैं।