
demo pic
रायपुर. 10th-12th class Exam : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी पूरक परीक्षा वर्ष के परीक्षा फार्म भरने की तिथि में वृद्धि की गई है। छात्र अब 27 जून को कार्यालयीन समय शाम 5:30 बजे तक संबंधित संस्था के माध्यम से मण्डल के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
10th-12th class Exam : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव प्राफेसर व्ही.के.गोयल ने बताया कि हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी पूरक परीक्षा वर्ष के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि सामान्य शुल्क के साथ 14 जून और विलंब शुल्क के साथ 20 जून निर्धारित थी।
10th-12th class Exam : अंतिम तिथि समाप्त होने के पश्चात कई छात्रों ने विभिन्न कारणों से परीक्षा फार्म नही भरने का हवाला देते हुए परीक्षा फार्म की तिथि में वृद्धि करने की मांग की। मण्डल द्वारा छात्र हित में पूरक परीक्षा फार्म भरने की तिथि में वृद्धि करने का निर्णय लिया। छात्र अब 27 जून तक कार्यालय समय शाम 5:30 बजे तक संबंधित संस्था के माध्यम से मण्डल के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
Published on:
26 Jun 2023 06:09 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
