
रायपुर. राजधानी रायपुर के खम्हारडीह इलाके में रहने वाली एक महिला फेसबुक में एक फर्जी डॉक्टर से दोस्ती करके ऑनलाइन ठगी की शिकार हो गई। ठग ने गिफ्ट भेजने के नाम से महिला को ठग लिया। इसकी शिकायत करने पर सायबर सेल ने ठगों के बैंक खाते फ्रिज कर दिए हैं। इससे जिस खाते में पैसा ट्रांसफर हआ है, उसमें से आरोपी राशि नहीं निकाल पा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी ठग के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक शंकर नगर इलाके के एक कारोबारी की पत्नी की फेसबुक के जरिए डॉक्टर माइक से दोस्ती हो गई। डॉक्टर माइक खुद को शिशु रोग विशेषज्ञ बताता था। दोनों के बीच चैटिंग होने लगी। इस दौरान माइक ने महिला को महंगा गिफ्ट भेजने की पेशकश की। महिला ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद भी माइक गिफ्ट भेजने की जिद करने लगा।
इसके बाद महिला ने गिफ्ट स्वीकार करने की सहमति दी। अगले दिन उसने गिफ्ट भेज दिया। इसके बाद एक अन्य युवती ने फोन किया और गिफ्ट का कस्टम चार्ज के रूप में 30 हजार रुपए देने को कहा। इसके बाद महिला ने 30 हजार उनके बताए हुए खाते में जमा कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने महिला को फोन किया और 1 लाख 30 हजार रुपए की मांग की। इस पर महिला को ठगी का शक हुआ। उन्होंने इसकी शिकायत सायबर सेल में की।
सायबर सेल वालों ने ठगों के जिन बैंक खातों में महिला ने पैसे जमा कराए थे, उन खातों को ब्लॉक कर दिया गया। साथ ही खम्हारडीह पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ अपराध कर विवेचना में लिया है।
Published on:
06 Nov 2020 07:17 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
