
रायपुर.
शोरूम से सस्ते में कार दिलाने का झांसा देकर फर्जी मैनेजर ने एक व्यक्ति से तीन लाख रुपए से अधिक ठग लिया गया। पीडि़त जब शोरूम में कार लेने पहुंचे, तो आरोपी ने शोरूम में पैसा ही जमा नहीं किया था। इसके चलते उन्हें कार नहीं मिली। इसके बाद पीडि़त ने खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।पुलिस के मुताबिक शिवानंद नगर निवासी डी ललित कुमार की लक्ष्मण कुमार राव से जान-पहचान थी। लक्ष्मणकुमार ने खुद को मारुति शोरूम का मैनेजर बताया और उन्हें सस्ते में कार दिलवाने का आश्वासन दिया। उसने बताया कि उसे कंपनी से कम रेट में कार बेचने का ऑफर मिला है। इसके बाद ललित कुमार ने उसकी बातों पर भरोसा कर लिया। फिर आरोपी के कहने पर खमतराई में मारुति शोरूम में जाकर 1 लाख रुपए जमा करके ब्रेजा कार बुक करवा लिया। बाकी रकम को पीडि़त ने लक्ष्मण राव के खाते में जमा किया। लक्ष्मण राव ने अलग-अलग दस्तावेजी औपचारिकता पूरी करने के नाम पर 3 लाख 44 हजार 410 रुपए जमा करवा लिया। इतनी रकम जमा होने के बाद पीडि़त अपनी कार लेने शोरूम पहुंचा। वहां उसे पता चला कि आरोपी लक्ष्मण ने शोरूम में बाकी राशि जमा ही नहीं किया है। इस कारण कार की डिलीवरी नहीं मिलेगी। पीडि़त वापस लौट गए।
उन्होंने लक्ष्मण से संपर्क करने की कोशिश की, तो वह विशाखापटनम फरार हो गया। इसके बाद पीडि़त ने खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहे
शहर में धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले साल 400 से ज्यादा धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। जमीन बेचने के नाम फर्जीवाड़ा के मामले ज्यादा हैं। इसके अलावा नौकरी दिलाने, लोन दिलाने के नाम भी अधिक धोखाधड़ी हो रही है। धोखाधड़ी करने वालों को पुलिस पकड़ नहीं पा रही है। कई आरोपी सालों से फरार चल रहे हैं। कुछ ने तो अग्रिम जमानत भी ले ली है।
Published on:
02 Feb 2022 11:10 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
