6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Murder Mystery: होटल में जिस युवती की मिली लाश उसके परिजनों ने क्यों कहा- नहीं आएंगे

Raipur Murder News: शहर के एक होटल के कमरे में सोमवार रात युवती का शव पलंग पर मिला। कमरे के अंदर शराब की बोतल और सिगरेट के पैकेट पुलिस को मिली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 13 Mar 2024, 12:30 PM IST

piche_police.jpg

CG Murder News: शहर के एक होटल के कमरे में सोमवार रात युवती का शव पलंग पर मिला। कमरे के अंदर शराब की बोतल और सिगरेट के पैकेट पुलिस को मिली है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर रात होने के कारण कमरे को सील बंद कर दिया था।

पुलिस ने युवती के परिजनों से संपर्क कर युवती की मौत की सूचना दे दी है। परिजनों के रायपुर नहीं आने के कारण शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को भी नहीं हो पाया है। अब पुलिस अपनी निगरानी में बुधवार को पोस्टमार्टम कराएगी। इसके बाद ही मौत का कारण का पता चल पाएगा।

यह भी पढ़े: युवक को ये गलती पड़ी भारी, इधर प्रेमिका ने छोड़ा उधर मां ने घर से निकाला

गंज पुलिस के अनुसार बिहार के नालंदा निवासी जोया खातून 31 वर्षीय 8 मार्च को अपनी एक सहेली के साथ नहरपारा स्थित होटल रिलैक्स (ओयो होटल) में आकर रुकी थी। सोमवार रात सूचना मिली कि युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। उसके मुंह से खून निकला हुआ था। रात काफी होने के कारण कमरा सील कर दिया। मंगलवार सुबह फोरेंसिक टीम कमरे की जांच के लिए होटल पहुंचकर कमरे पर रखे समान व शव का बारीकी से जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेज दिया है। कमरे के अंदर से कुछ दवाई व एक्स-रे रिपोर्ट भी मिला है, जो मृतका का है। पुलिस को होटल के कर्मचारियों ने बताया कि मृतका जोया कोलकाता की रहने वाली एक सहेली के साथ आई थी।

मृतका की सहेली व उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी सहेली का मोबाइल बंद है। परिजन को सूचना दी है, लेकिन अभी तक वहां पहुंचे नहीं है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। - लखन पटले, एएसपी, सिटी

यह भी पढ़े: अब प्रदूषण से जल्दी मिलेगी मुक्ति, IIT Bhilai धुएं से बनाएगा प्लास्टिक