
praveena deshpande passes away ( Photo - Patrika )
Praveena Deshpande Passes Away: फिल्म और टीवी एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे कैंसर से जंग हार गईं। बहुतों को शायद ही मालूम होगा कि प्रवीणा चौबे कॉलोनी की रहने वाली थीं। वे रायपुर में पली बढ़ीं और शादी के बाद मुंबई शिफ्ट हुईं थीं। वर्ष 2020 में वे एक कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर आईं थीं। इस दौरान पत्रिका से बातचीत में उन्होंने कहा था रायपुर के यादें तो हमेशा साथ रहती हैं। शादी से पहले की दुनिया तो रायपुर ही रही। यहां की कनेक्टिविटी और मन का निश्छलपन और लोगों की सौम्यता हमेशा याद आती हैं। रायपुर के लोग हमेशा तकलीफों में काम आने वाले हैं।
प्रवीणा ने कहा था कि जब बच्चे छोटे थे तब मैंने ब्रेक लिया था। क्योंकि यह बड़ी जिम्मेदारी है।
जो महिलाएं शादी के बाद कॅरियर ग्रो करने का सोचती हैं उनके लिए मेरा कहना है कि पहली प्राथमिकता परिवार होनी चाहिए। खासतौर अगर बच्चे 15 साल से कम के हों तो उनकी केयर जरूरी है।
150 से ज्यादा एड फिल्में, कई सीरियल और फिल्में कर चुकी है। सलमान खान की रेडी फिल्म में भी नजर आई थी, प्रवीणा ने पत्रिका से कहा था कि कॉलेज के दौरान महाराष्ट्र मंडल ने एक प्ले किया था थैंक्यू मिस्टर ग्लार्ड। पूरे एमपी में मुझे बेस्ट एक्ट्रेस का फस्र्ट प्राइज मिला। यहीं से मुझे लगा कि कुछ तो है मुझमें। मुंबई में सबसे पहले हिप-हिप हुर्रे के लिए ऑडिशन दिया और रोल मिल गया। दूरदर्शन के बंधन में भी काम मिला। इसके 250 से ज्यादा एपिसोड किए। लगभग 20 सीरियल कर चुकी हूं। उन्होंने तत्कालीन रिलीज होने वाली फिल्में रेडी, एक विलेन और हैक्ड पर भी चर्चा की थी।
Published on:
19 Feb 2026 01:30 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
