शिवरतन ने कहा, मंगलवार को प्रदेश के किसानों को प्रदेश की सरकार कृषि उन्नत योजना के तहत रकम देने जा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, भूपेश बघेल किसान हैं उनके भी खाते में पैसे जाएंगे, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और दीपक बैज के खाते में भी पैसे जाएंगे। इनके साथ ही प्रदेश के 24 लाख 72 हजार किसानों को 13 हजार करोड़ रुपए सरकार ट्रांसफर करेगी।