
Femina Miss India 2023: रायपुर. छत्तीसगढ़ की रहने वाली जानवी सोनी का Femina Miss India 2023 में चयन हुआ है। Femina Miss India के द्वारा पुरे देश की 6 जोन में बांटा गया एवं दिनांक 13 जनवरी 2023 से 03 फरवरी 2023 तक अलग अलग शहरों में ऑडीशन लिया गया जिसमें देश भर कि हजारों युवतियों ने भाग लिया। मिस जानवी सोनी ने अपनी माता के राज्य उडिशा एवं पिता के राज्य छत्तीसगढ़ दोनों ही राज्यों से दिनांक 13 जनवरी 2023 को कोलकाता में ऑडीशन दिया था।
03 फरवरी तक चले ऑडीशन में प्रत्येक राज्य से कुछ प्रतिभागियों को शार्ट लिस्ट किया गया जिसमें दोनों ही राज्यों के शार्ट लिस्ट में निस जानदी सोनी नाम रहा। दिनांक 08 फरवरी से 10 फरवरी तक मुम्बई में फायनल ऑडीशन लिया गया एवं 17 फरवरी परिणाम घोषित किया गया जिसमें प्रत्येक राज्य एवं केन्द्रशासित राज्य से एक युवती का चयन अंतिम टॉप 30 के लिए किया गया। जिसमें शहर की युवती मिस जानवी सानी का चयन उडिशा राज्य से हुआ 06 मार्च 2023 से मुंबई में टॉप 30 युवतियों का Femina Miss India 2023 का प्रशिक्षण प्रारंभ होने जा रहा है एवं ग्रैंड मेगा फिनाले Femina Miss India 2023 का आयोजन मणीपुर में अप्रैल 2023 को किया जा रहा है।
Published on:
20 Feb 2023 06:30 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
